वर्कआउट करने के कई तरीके बताए गए हैं परंतु यहां पर योग की सहायता से योग के स्टेप्स के द्वारा वर्कआउट बताया गया है जो इस प्रकार हैं |
योगा स्टेप्स में सूक्ष्म व्यायाम | Yoga Steps me Sukshma Vyayam
यह सूक्ष्म व्यायाम हमारे संपूर्ण शरीर के लिए लाभदायक हैं | सूक्ष्म व्यायाम वर्कआउट के क्रियाओं के अंतर्गत भी आते हैं और योग के कुछ स्टेप्स हैं जो वर्कआउट में सहायता प्रदान करते हैं |
यह योग की एक ऐसी क्रिया है जिससे हमारे संपूर्ण शरीर का व्यायाम होता है | इसमें शरीर के अलग अलग अंगों का संचालन किया जाता है | यह वर्कआउट करने में सबसे पहले किया जाना चाहिए | इससे शरीर की मांसपेशियां लचीली बनती हैं | ये इस प्रकार हैं |
जैसे इसके अंतर्गत सर्वप्रथम दंडासन में बैठकर या खड़े होकर भी सूक्ष्म व्यायाम की क्रिया की जा सकती है | इसमें सर्वप्रथम पैरों की उंगली का संचालन, एड़ियों का संचालन पैरों की उंगलियों को चलाएं एवं पंजे को आगे पीछे की ओर घुमाएं | यह हमारे घुटनों से संबंधित समस्या एवं साइटिका से छुटकारा दिलाता है |
अब दोनों हाथों की उंगलियों को आगे पीछे घूम आए दोनों हाथों के पंजे एवं कलाई को आगे पीछे घूम आए अब शोल्डर एक्सरसाइज करें | फिर इसका संचालन करें इस स्थिति में गर्दन को बिल्कुल एक सीध में रखें |
इसके पश्चात अपने आंखों का भी अभ्यास किया जाता है | जिसमें अपनी आंखों की पुतलियों को धीरे धीरे ऊपर नीचे दाएं बाएं एवं धीर धीरे गोल गोल घुमाएँ | इससे आंखों से संबंधित परेशानी दूर होती है |
यह होने के बाद ग्रीवा संचालन का अभ्यास करें | इसमें अपनी गर्दन को ऊपर नीचे दाएं बाएं गोल एंटी क्लॉक वाइज क्लॉक वाइज घुमाएँ | यह ग्रीवा संचालन कहलाता है |
तितली आसन इसके पश्चात हमारे कमर एवं नितंबों के लिए संचालन जिसके लिए बटरफ्लाई स्टेप्स का अभ्यास करते हैं | यह बड़े हुए पेट को कम करने में मदद करता है |
जानू संचालन एवं जानुशीरासन घुटनों का संचालन इसमें अपने घुटनों को दोनों पैरों को एक साथ रखते हुए दोनों घुटनों को आगे पीछे की ओर संचालन करते हैं | इससे घुटने की समस्या से राहत मिलती है |
योगा स्टेप्स में कटी संचालन | Yoga Steps me Kati Sanchalan
यह भी वर्कआउट में शामिल किया गया है | यह योग का ऐसा आसन है जिसमें पेट एवं कमर के हिस्से प्रभावित होते हैं | कटी संचालन के साथ.साथ चक्की आसन का अभ्यास जो हमारे कमर एवं पेट के हिस्सों में जमा हुए चर्बी को कम करता है |
योगा स्टेप्स में कोड़ासन | Yoga Steps me Konasana
यह आसन हमारे वर्कआउट में शामिल किया गया है | इसका अभ्यास हमारे पेट को स्वस्थ रखता है एवं कमर दर्द से संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है |
ध्यान रखें जिसे अत्यधिक कमर दर्द होगा इसका अभ्यास न करें |
योगा स्टेप्स में सिंगल लेग ब्रिज | Yoga Steps me Singal Leg Brij
इस वर्कआउट में अपने शरीर की स्थिति एक वृक्ष के समान करनी है | इसे योग में एक पाद सेतुबंध आसन नाम से जाना जाता है | इसके माध्यम से पैरों को एवं पेट के निचले हिस्से को मजबूती प्राप्त होती है | इससे दोनों पैर से करें तो यह सेतुबंध आसन कहलाता है |
योगा स्टेप्स में वीरभद्रासन | Yoga Steps me Veerbhadrasana
यह योग का एक ऐसा आसन है जो वर्कआउट में अभ्यास में लिया जाता है | इस आसन के अभ्यास से भुजाएं पैरों के थाई एवं कमर के हिस्से को प्रभावित करता है | यह आसन शरीर को तनाव बात करने में सहायता करता है |
योगा स्टेप्स में उत्कटासन | Yoga Steps me Utkatasana
इससे चेयर पोज भी बोलते हैं | वर्कआउट को करने से जांघों में एक्स्ट्रा तथा कमर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करता है | शरीर को सुडौल बनाने में सहायता करता है | यह योग का एक आसान है जो वर्कआउट में शामिल किया गया |
योगा स्टेप्स में नौकासन | Yoga Steps Naukasana
इसके करने से संपूर्ण शरीर पर प्रभाव पड़ता है | यह एक ऐसा आसन है जिससे हमें करने पर शरीर की स्थिति नाव के आकृति की जैसी दिखाई देने लगती है | सबसे ज्यादा पैर, कमर एवं पेट पर इससे प्रभावित होता है तथा रक्त संचार को सुचारू रूप से सक्रिय करने मैं सहायता प्रदान करता है |
योगा स्टेप्स में मालाशन | Yoga Steps me Malashan
इस वर्क आउटको स्क्वायड भी कहते हैं | योग में यह एक आसान है जिसे माला आसन के नाम से जाना जाता है | इसके अभ्यास से एवं कमर के हिस्से को मजबूती मिलती है तथा इसके अभ्यास से प्रजनन अंगों में रक्त प्रवाह बेहतर होता है |
योगा स्टेप्स में बैक एक्सटेंशन | Yoga Steps me Salabhasana
यह योग का एक ऐसा आसन है जिसे शलभासन के नाम से जाना जाता है | यह हमारे शरीर के बैक साइड के अर्थात पीछे वाले हिस्से को प्रभावित करता है | इसके अभ्यास से पैरों के निचले भाग एवं पेट के मध्य वाले भाग को मजबूती प्रदान करने में सहायता करता है |
इसके अतिरिक्त ताड़ासन, पर्वतासन, सर्वांगासन, मर्कटासन, नौका संचालन | यह सभी आसन जिन्हें बताया गया है | सभी वर्कआउट में शामिल किए जाते हैं | इसके साथ ही अन्य और कई आसन हैं | जिन्हें आमतौर पर लोग अपने वर्कआउट में शामिल करते हैं और बॉडी फिटनेस बनाने एवं शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाने में सक्षम होते हैं |
हेल्थ योग क्लास Health Yoga Classes
रजिस्ट्रेशन यहाँ करें Online registration click here
आगे भी पढ़ें