पेट कम करने के लिए योग | Pet Kam Karne ka Yoga | Motapa | Pet ki Charbi 2023

पेट का फेट घटाने के लिए 5 योगासन, 5 प्राणायाम करें इसके साथ ही यौगिक जीवन शैली अपनाएं

how to reduce belly fat? क्या आप पेट की चर्बी को हटाना चाहते हैं? इंचेज लॉस करना चाहते हैं | पेट की लटकी हुई चर्बी को दूर करना चाहते हैं | फेट कम करना चाहते हैं | इसी पेट की वजह से अनेक गंभीर रोग होने लगते हैं जैसे डायबिटीज, हार्ड स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसे अनेक गंभीर बीमारियां होने लगती  हैं | पेट के रोग होने लगते हैं | बढ़ा हुआ पेट देखने में भी अच्छा नहीं लगता है | आपके साइज के कपड़े जल्दी नहीं मिलते हैं | आप अनेक प्रकार के प्रयास कर चुके हैं,  जिम में घर पर एक्सरसाइज करते हुए यदि आप थक चुके हैं | आपका पेट कम नहीं हो रहा है तो आज इस लेख में आपको सारी जानकारी मिलेगी पेट बढ़ने के कारण, उनके लक्षण, उनके उपाय, उन्हें कैसे दूर करें | पेट बढ़ने के कई कारण होते हैं, हारमोंस चेंज होना, शरीर में किसी प्रकार की एक्टिविटी न होना |  Pet Kam Karne ka Yoga योगासनों से पेट की चर्बी दूर होगी | आपके शरीर में एनर्जी आएगी ऊर्जा आएगी | पेट की चर्बी जल्दी दूर करने के लिए आप खान-पान पर भी ध्यान रखें संतुलित दिनचर्या अपनए | नियमित योग आसन प्राणायाम करेंगे तो निश्चित रूप से आपके शरीर का फेट कट जाएगा पेट कम हो जाएगा गंभीर बीमारियों से बच जाएंगे |

pet kam karne ka yoga
pet kam karne ka yoga

शरीर का वजन बढ़ने का कारण क्या है |

1.हम जो भी खाना खाते हैं या कहें ऊर्जा का सेवन करते हैं | उस ऊर्जा का शरीर में उपयोग न होने के कारण उर्जा फेट के रूप में, चर्बी के रूप में बदल जाती है और कमर के आस-पास जमा हो जाती है |

2.अधिक चर्बी युक्त आहार का सेवन करने से भी वज़न में बढ़ोत्तरी होती है |

3.असंतुलित आहार, व्यवहार और मानसिक तनाव की वजह से लोग अधिक भोजन करने लगते हैं | जिससे व्यक्ति के शरीर के वजन में अधिकता आती है और मोटापे का शिकार हो जाते हैं ।

सबसे बड़ा कारण यह है कि हम शरीरिक श्रम उतना नहीं करते जितना कि हमारे द्वारा खाए गए खाने के बाद किया जाना चाहिए | यह ऊर्जा शरीर में उत्पन्न होकर अतिरिक्त रह जाती है | वह शरीर  में  कमर भागो  में  चर्बी के रूप में एकत्र हो जाती है |

 शरीर में चर्बी बढ़ने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं |

शरीर में अधिक वजन से मोटापे की समस्या होती है और मोटापे के कारण कई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याए होती  हैं, रोग होते हैं जैसे – जिनमें टाइप 2 डायबीटिज, उच्च कोलेस्ट्रॉल,  रिफ्लक्स डिजीज, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, अवसाद, श्वसन समस्याएं,  फेफड़ों  की समस्या आदि उत्पन्न होती हैं |

योगासन से मोटापा, वजन कम कैसे करें | 

1.मनुष्य को प्रकृति की ओर से  संतुलित और सुडौल शरीर मिलता है  पर वह गलत रहन सहन , बुरी आदत, ख़राब खान पान में अनियमितता (गलत आदत) के कारण  इस शरीर  को  बेडौल बना  लेता  है |

2.शरीर का वजन कम करन के लिए योग बहुत ही लाभकारी है कुछ आसनों का अभ्यास नियमित करने से थोड़े ही समय में  वजन कम करने में काफी मदद  मिलतीहै |

मोटापा कम करने के लिए 5 योग आसन Pet Kam Karne ka Yoga

1.सूर्य नमस्कार

2.चक्की आसन

3.अर्ध हलासन

4.साइकिलिंग चालान आसन

5.पादव्रतासना

6.नौकासन

वजन कम करने के लिए 5 प्राणायाम

pet ki charbi kam karne ka yoga  aur Pet Kam Karne ka Yoga

के साथ प्राणायम करना भी  बहुत जरूरी है इससे वजन तेजी से कम होता है |

1.कपालभाती प्राणायाम 

2.भस्त्रिका प्राणायाम 

3.अनुलोम विलोम प्राणायाम 

4.नाड़ीशोधन प्राणायाम 

5.उज्जायी प्राणायाम  

मोटापा कम करने के लिए यौगिक जीवन शैली

वजन कम करने के लिए योगासन और प्राणायाम के साथ-साथ आपको संतुलित आहार, योगिक जीवन शैली की जरूरत होती है |

वजन कम करने के लिए आपकी जीवन शैली सादी सिंपल लाइफ होनी चाहिए |

वजन कम करने के लिए आपके जीवन शैली ऐसी होनी चाहिए |

1.शरीरिक व्यायाम करें |

2.रात में समय पर सोएं |

3.सुबह समय पर उठें |

4.रात में जागे नहीं |

5.चिंता न करें |

6.गुनगुना करके पानी पियें |

7.दिन में न सोयें |

8.पहले का भोजन पचने के बाद ही कुछ खाएं |

9.खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पियें |

खाने को चबा-चबा कर खाएं |

 

वजन घटाने के लिए डाइट प्लान

pet ki charbi kam karne ka yoga व खाने की दिनचर्या

वजन घटाने के लिए सुबह उठकर पहले खाली पेट एक दो गिलास  पानी पिए, कुछ समय के बाद शहद एवं नींबू के  साथ  जल  का  सेवन कर  सकते हैं | (गुनगुने पानी में शहद न डाले सामान्य पानी का उपयोग करें)

नाश्ते से पहले आंवला एवं एलोवेरा रस पिएं, इसके साथ ही वजन को कम करने के लिए इस डाइट का पालन करें | एक समय एक ही फार्मूला यूज करें | (या तो शहद या एलोवेरा)

सुबह  9:00 से 9:30 के बीच

चाय की जगह 1 कप कम दूध वाली पतंजलि दिव्य पेय पियें | ताजी सब्जियों का सलाद जैसे.-टमाटर आदि  फ़लों  का  सलाद पतंजलि दलिया अंकुरित अनाज का सेवन करें | 

दोपहर का भोजन 1:00  से 2:00

1,2 ककड़ी खीरा टमाटर, प्याज, अंकुरित अनाज, चना मूंगदाल या सलाद लें |

2 छोटी रोटी 1 कप उबली हरी सब्जियों के साथ और छाछ  छोटी कटोरी  चावल, दाल |

शाम का भोजन 4:30 के आस-पास

1 कप आयुर्वैदिक चाय (पतंजलि दिव्य पेय), बिस्कुट सब्जियों का सूप सलाद | भुना चना |

 रात का भोजन 7:00 से 8:00

सूप टमाटर, पालक या मीठी मकई तथा पापड़ ले सकते हैं, 1 छोटी कटोरी सब्जी व रोटी |

वजन कम करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें

1.ताजा एवं हल्का गर्म भोजन अवश्य करें |

2.भोजन धीरे धीरे शांत स्थान में शांतिपूर्व करें सकारात्मक एवं खुश मन से करें |

3.तीन से चार बार भोजन अवश्य करें |

4.शाम का भोजन हल्का करें, ज्यादा सेवन न करें |

5.सप्ताह में एक बार उपवास करें |

6.भोजन को  अच्छी प्रकार से चबाकर एवं धीरे-धीरे खायें |

7.चटपटे गर्म मसालेदार भोजन न करें |

8.रात में सलाद ताजा काटे | रखा हुआ न खायें |

9.शाम को चावल, रायता न खायें |

10.रात में दही, मठ्ठा, आचार, इमली न खायें |

11.शाम को भोजन लेने के बाद 3 से 5 मिनट अवश्य टहलें |

12.रात का खाना 7 बजे तक खा लें |

वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज 

motapa kam karne ka yoga

1.यदि आप नियमिन व्यायाम के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं  तो आप रोजानाकुछ समय रस्सी कूद सकते हैं | एक्सपर्टस की मानें तो रोजाना 10 मिनट तक रस्सीकूदना 8 मिनट की जॉगिंग के बराबर हो सकता है |

आप घर से बाहर नहीं जा पाते हैं तो नियमित रूप से 10 से 15 मिनटतक स्किपिंग कर सकते हैं | यह आपको 200 से 300 कैलोरीजलाने में मदद कर सकता है |

 2.आपकी सेहत ठीक नहीं रहती या उम्र ज्यादा है या डॉक्टर ने मुश्किल व्यायाम करने से मना किया है, तो भी आप वजन कम करने के लिए सैर का सहारा ले सकते हैं जी हां अगर आप जिम नहीं जा सकते तो वॉक करें |

 3.इस बात को कौन नहीं मानता कि स्विमिंग बेस्ट एक्सरसाइज है | इसमेंआप एक ही काम करते हुए अपने पूरे शरीर के लिए एक्सरसाइज करते हैं | यह आपके पेट पर जमी वसा को कम करती है |

शरीर को शेप में लाती है और हां वजन भी कम करती है | आप अपने लिए समय निकल कर स्विमिंग को चुनें एक  और तो  यह आपको रिलेक्स करेगी वहीं दूसरी और फिट भी बनाएगी |

 4.सुबह की एक्सरसाइज वजन कम करने में मददगार होती है , कई बार कुछ लोग शाम को एक्सरसाइज करते हैं परन्तु सुबह एक्सरसाइज करना वजन कम करने के लिए ज्यादा मददगार होता है |

कई बार कुछ जल्दी वजन कम करने के लिए डाइट पर ध्यान देते हैं | वेट लॉस तेजी से हो, इसके लिए एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान देना होता है | बॉडी का सेप बनता है शरीर बेडोल नहीं दिखता |

इस प्रकार यौगिक आहार व्यायाम योगासनों का अभ्यास प्राणायम का अभ्यास और  संतुलित आहार को ध्यान में रखते हुए हमें महज कुछ ही समय में वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है | नियमित रूप से इन सभी का अभ्यास करने से वजन कम किया जा सकता है |

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now