नेचुरल वेट लॉस टिप्स | Weight Loss Tips in Hindi

तेजी से वजन कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके और टिप्स | Weight Loss Tips in Hindi

महिलाएं पुरुष से ज्यादा स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहती  हैं | लेकिन पारिवारिक की जिम्मेदारी बच्चों को संभालना, ऑफिस वर्क भी करती हैं (जॉब), घर को भी संभालती हैं ऐसे में स्वयं की तरफ ध्यान नहीं दे पाती हैं और मोटापे का, वजन बढ़ने का शिकार हो जाती हैं | ऐसी महिलाएं यदि वजन कम करना चाहती हैं तो ये वेट लोस टिप्स हैं इन्हें करके निश्चित रूप से आपका वजन तेजी कम हो जायेगा और शरीर से छोटे-मोटे रोग वैसे ही दूर हो जाएंगे | महिलाओं का काम बड़ा जिम्मेदारी भरा होता है इसलिए ये weight loss टिप्स को प्रतिदिन फॉलो करें |

 

Weight Loss Tips in Hindi
Weight Loss Tips in Hindi

लाइफस्टाइल को बदलें

प्रतिदिन सुबह 5 से 6:00 बजे उठ जाना चाहिए | बिना ब्रश किये, पानी हल्का गुनगुना पानी पिये | नींबू और शहद मिला हुआ पानी पिए या त्रिफला का पानी पिए, गर्म जल पी सकते हैं | जीरा पानी | इनमें से कोई एक अपनाएं | इसके बाद फ्रेश हो जाएँ (मल त्याग करें) के बाद आसन प्राणायाम या एक्सरसाइज करें | कार्डियो करें, पैदल चले कम से कम 30 मिनट तक यह सब कर लें इसके बाद स्नान कर लें, फिर जिस भगवान को मानते हैं उसकी पूजा करें, अर्चना करें |अपने गुरु, इष्ट देव का ध्यान करें | मेडिटेशन करें |

इसके बाद ब्रेकफास्ट करें या फल खाएं | इसके बाद एक दो बजे दाल चावल रोटी, पनीर, पलक, दही घर का बना हुआ सादा भोजन करें | सायं 4 से 5 के बीच में ग्रीन टी पिए, थोड़ा सा गुण और भुने हुए चने खाएं | शाम को दो-तीन रोटी और सब्जी खाएं इस तरह से हल्का भोजन 7 बजे से पहले कर लें और रात में 10:00 बजे सो जाएं, कम से कम 7 से 8 घंटे नींद ले |

एक ही जगह बैठे न रहें | यदि ऑफिस में बैठने का कम हो तो बीच बीच में टहलते रहें | एक ही जगह बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म (चयापचय) कमजोर हो जाता है | प्रतिदिन फल, सब्जी, प्रोटीन, फाइबर को भोजन में शामिल करें | खाना चबा चबा कर खाएं | किसी प्रकार का नशा न करें | तली,भुनी, अधिक मिर्च मसाले, डीप फ़्राय न खाएं, मिठाइयाँ, कुरकुरे, चिप्स, बिस्किट चाय, अल्कोहल, कोल्ड्रिंक, चौमिन, पिज्जा, बर्गर, मंचूरियन फ़ास्ट फ़ूड, जंक फ़ूड न खायें | कैलोरी को काउंट करके खाएं | इस प्रकार से अपनी दिनचर्या रखें तो तेजी से वेट लोस होगा |

योगासन प्राणायाम एक्सरसाइज करें

महिलाओं के पास समय नहीं होता इसलिए थोड़ा समय जरूर निकालें | सबसे अच्छा है पैदल चलें आसन, प्राणायाम करें, कार्डियो करें | सूक्ष्म व्यायाम करें | कम से कम 25 से 30 मिनट तक इनमें से कोई एक प्रतिदिन जरूर करें | यदि आसन प्राणायाम कर रहे हैं तो 30 से 35 मिनट तक करें | घर पर ही मेट बिछाकर इन आसनों को प्रतिदिन करें |

आसान – पश्चिमोत्तासन, वक्रासन, जानू शीर्षासन, ताड़ासन, पादहस्त आसान, त्रिकोणासन, कोणासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, सेतु बंधासन, शवासन |

प्राणायाम – कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, उड़गीत प्राणायाम, ध्यान मेडिटेशन करें |

फाइबर युक्त भोजन करें

हमेशा हेल्दी भोजन करना चाहिए | जंक फूड नहीं खाना चाहिए | फाइबर से कब्ज दूर होता है | भोजन जल्दी पच जाता है | फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन से युक्त भोजन करना चाहिए

जैसे – पनीर, दही, गेहूं, जो, बाजार, चावल, चना, दालें, राजमा, आदि |

सब्जियों में पालक, ब्रोकली, स्प्राउट, गाजर, चुटकरकंद, भाजी, फल में से नाशपाती, अंगूर, मोसंबी, जामुन, अनानास, पपीता |

मेवे में बादाम, चिया सीड, अलसी, अखरोट, किसमिस, मुनक्का, अंजीर |

वाइट शुगर चीनी और मिठाइयों को छोड़ देना चाहिए | इससे शुगर बढ़ता है बैली फेट भी बढ़ता है | मैदा, ब्रेड, बिस्किट, चिप्स, नमकीन नहीं खाना चाहिए | फल, सब्जियों और अनाज को बदल बदल कर खाना चाहिए | इसबगोल की भूसी में फाइबर होता है, कब्ज होने पर जूस के साथ खाने से कब्ज दूर हो जाता है |

गर्म पानी पिए

पानी को उबालकर उसे ठंडा कर ले या हल्का गुनगुना रहने दे | दिन भर इस पानी को पियेंगे, तो आपका वजन काम हो जाएगा | इसके साथ ही आपके शरीर में पानी की मात्रा भरपूर रहेगी | पानी से शारीर के विषाक्त तत्व बाहर हो जाएंगे | पानी खाना खाने के 45 मिनट के बाद ही पीना चाहिए | कम से कम दिन में दो से ढाई लीटर पानी पियें |

प्रोटीन का सेवन करें

प्रोटीन हमारे शरीर में नए सेल्स का निर्माण करता है | हमारे शरीर में हेल्दी प्रोटीन की अति आवश्यकता होती है, जो मोटापे को कंट्रोल करने में आवश्यक होता है | पेट भरा हुआ महसूस होगा और आपके शरीर में जो भी प्रोटीन की आवश्यकता होगी वह पूरी हो जाएगी | प्रोटीन के लिए सोयाबीन की बड़ी, मूंगफली, पनीर, टोफू आदि |

अच्छी नींद ले

यदि आप वजन घटाना चाहते हैं तो कम से कम 7 से 8 घंटे प्रतिदिन सोना चाहिए | इससे नये सेल्स का निर्माण होता है और शरीर में जो भी टूट फूट होती है उसकी भरपाई हो जाती है | हमारे मसल्स रिलैक्स हो जाते हैं | स्टेमिना बढ़ता है | नई ऊर्जा आती है तनाव कम होता है | हारमोंस का बैलेंस हो जाता है | नींद पूरी न होने से हारमोंस का बैलेंस बिगड़ जाता है | बॉडी रिलेक्स होती है | इसलिए भरपूर नींद लेनी चाहिए |

तनाव को दूर भगाएं

स्ट्रेस तनाव हमारे मोटापे को बढ़ाता है | मेडिटेशन करें | प्रभु का ध्यान जी का आप जिस भगवान को मानते हैं उसे भगवान का भजन करें | कम से कम आधा घंटा 10 मिनट तक पूजा और ध्यान में समय दें | सामजिक कार्यों में समय दें | बिना किसी आसा के कुछ समय परोपकार में लगायें | आसन प्राणायाम योग करें | इससे स्ट्रेस तनाव दूर होगा |

प्रतिदिन पैदल चले

प्रतिदिन 4000 से 5000 कदम चलना चाहिए इससे बहुत अच्छा एक्सरसाइज हो जाता है | आपका वजन भी काम होगा कैलोरी भी बर्न होती है | मोटापे से छुटकारा मिलता है | इसके लिए आपके मोबाइल में स्टेप ट्रैकर ऐप डाउनलोड करें | मोबाइल को जेब में रखे रहेंगे और आप पैदल चलेंगे तो आपको ट्रैक का पता चल जाएगा दिखने लगेगा कि आप कितनी हजार कदम चले हैं |

खाना टाइम पर खाए

प्रतिदिन खाने का समय निश्चित होना चाहिए | समय पर खाना खाने से पाचन ठीक से होता है | समय पर खाना खाने से पाचक रस समय पर निकलते हैं | भोजन जल्दी पाच जाता है | ऐसा 21 दिन तक करने से जैसे ही खाने का समय होगा भूख लगने लगेगी |

खाने का समय

सुबह 8 बजे  से 10 बजे के बीच नास्ता करना चाहिए |

दोपह में 12 बजे से 2 बजे के बीच लंच करना चाहिए |

4 बजे ग्रीन टी या फल खाना चाहिए |

सायं  को 5 से 7 बजे के बीच डिनर कर लेना चाहिए |

 

आगे पढ़ें

योग-के-फायदे-और-महत्व

तितली आसन के फायदे

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now