Padmasana – पद्मासन | Lotus Pose | Healthyog

पद्मासन किसे कहते हैं (Lotus Pose) 

Padmasana पद्मासन यह ध्यानात्मक आसन है | पद्म का अर्थ है कमल और आसन का अर्थ है मुद्रा | इस आसन में बैठने पर कमल के सामान दिखाई देते हैं | इस आसन में बैठ कर ध्यान, मेडिटेशन कर मन को शांत स्थिर बनाता हैं और कुण्डलिनी जागरण किया जाता है | भगवान शिव और ऋषिमुनि इसी आसन में बैठे दिखाई देते हैं |

इसके अभ्यास से मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा बनती है | पद्मासन की परिभाषा – पद्मासन कमल के सामान आकृति होती है | साधक कमल के फूल के समान नजर आता है | अंग्रेजी में लोटस पोज आसन के नाम से जाना जाता है |

Padmasana - पद्मासन Lotus Pose
यह चित्र pexels.com से लिया गया है

पद्मासन लगाने की विधि Padmasana Method

  • Padmasana – पद्मासन | Lotus Pose के लिए बैठकर सीधे पैर फैला लें, अब दायें पैर को बाएं पैर की जांघ पर रखें | इसी प्रकार बाएं पैर को दाहिने जांघ पर स्थिर करके रखें | मेरुदंड सीधा रहे सुविधानुसार बाएं पैर को दायें पैर की जांघ (थाई) पर भी रखकर दायें पैर को बाई जंघा पर स्थिर कर सकते हैं |
  • दोनों हांथो की अंजलि बनाकर बयां हाथ नीचे दायाँ और हाथ ऊपर अंग में रखें  या ज्ञान मुद्रा में रखें | नासिकाग्र भाग अथवा किसी एक स्थान पर मन को क्रेंद्रित करके अपने इष्टदेव परमात्मा का ध्यान करें |
  • पहले दिन से 1 सप्ताह तक एक दो मिनट तक करें और धीरे धीरे समय बढायें |
  • स्पाइन को सीधी रखें |
  • अर्धपद्मासन का पहले अभ्यास कर लें |

पद्मासन के लाभ Padmasana Benefits in Hindi

  • ध्यान के लिए बहुत अच्छा आसन है मन की एकाग्रता एवं प्राणों के उत्थान में सहायक है |
  • जठराग्नि को तीव्र करता है | भूख को बढ़ता है | वातव्याधि में लाभदायक है |
  • इस आसन में पैर के अंगूठा से लेकर थाई तक को लचीला बनाता है |
  • मन और मस्तिष्क को शांति मिलती है | एकाग्रता को बढ़ाता है |
  • ध्यान केंद्रित करने में उत्तम आसन है | घुटनों और जांघों में खिंचाव होने से यह बहुत अच्छा लाभकारी आसन है |
  • घुटनों और जोड़ों की मालिश होती है | पैरों का वजन कम करने में मदद करता है |
  • पद्मासन तनाव को दूर करता है | यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है |
  • मासिक धर्म की परेशानी को कम करता है | यह आसन सरल है और सभी उम्र के व्यक्ति कर सकते हैं |
  • हमारे महापुरुष ध्यान इसी आसन में बैठकर करते हैं |
  • यह पेट के रोगों को दूर करने में सहायक आसन हैं | यह कमर और हृदय के रोगों को दूर करता हैं |
  • इससे भौतिक और आध्यात्मिक उन्नति होती है | योग शास्त्र के अनुसार फल की कामन के लिए इसी आसन में बैठ कर किया जाता है |
  • मेडिटेशन ध्यान के लिए यह बहुत ही उत्तम आसन है |
  • यह बेचैन मन को शांत करता है और स्थिरता महसूस होती है | शरीर की स्थिरता के लिए मददगार हैं |
  • अलौकिक ऊर्जा प्राप्त होती है |
  • कुंडलियां चक्र जागृत होती हैं | मन एकाग्र होता हैं |
  • योगी महापुरुष कई कई घंटों इसी आसन में बैठ कर ध्यान लगते हैं |
  • इसी आसन में बैठ कर यथोचित शुभ कामनाओं का विचार करना चाहिए |

 पद्मासन के नुकसान Padmasana Precautions            

  • अधिक देर तक बैठने से पैर सुन्न हो सकते हैं |
  • इसलिए बीच बीच में पैरों को फैलाकर रिलेक्स करें आराम करें |
  • घुटनों में दर्द होने पर इस आसन को ध्यान पूर्वक करें |
  • इस आसन के बाद ये तीन प्राणायाम अवश्य करना चाहिए |

पद्मासन का वीडियो देखें | Padamasan vedio in Hindi



आगे पढ़ें Links Dekhen

Kundalini Shakti Kaise Jagrit Kare

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now