बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) कैलकुलेटर : उम्र और स्वास्थ्य के अनुसार सही वजन जानने का आसान तरीका

स्वस्थ जीवन शैली की शुरुआत अपने शरीर को समझने से होती है | सिर्फ वजन देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि आप स्वस्थ हैं या नहीं इसके लिए वैज्ञानिक तरीका है – बॉडी मास इंडेक्स (Body Mass Index) या BMI

यह एक सरल गणना है जो आपकी ऊंचाई और वजन के आधार पर बताती है कि आप अंडरवेट, नॉर्मल ओवरवेट या मोटे (Obese) हैं |

बीएमआई कैलकुलेटर क्या है?

BMI Calculator  एक ऑनलाइन टूल है जो कुछ सेकंड में आपकी ऊंचाई और वजन के आधार पर आपका BMI निकाल देता है |

यह अब कैलकुलेट इतना उन्नत हो चुका है की यह उम्र के अनुसार बीएमआई मान और संबंधित वजन की स्तिथि भी दिखा सकता है और आपका कितना वजन बढ़ा हुआ है, कितना वजन कम करना है यह भी बता देता है |

आप इसमें मीट्रिक यूनिट (किलोग्राम और मीटर) या यूएस यूनिट (पाउंड और इंच) दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं |

बीएमआई क्या मापता है?

बीएमआई किसी व्यक्ति के दुबलेपन या मोटापे को मापता है | यह बताता है कि आपके शरीर में वसा (मोटापा) की मात्रा आपकी ऊंचाई के अनुसार सही है या नहीं |

हालांकि यह शरीर की फैट प्रतिशत को सीधी नहीं बताता लेकिन यह एक प्रारंभिक संकेत है जो बताता है कि आपको अपने शरीर स्वस्थ पर ध्यान देने की जरूरत है या नहीं |

बीएमआई का सूत्र (BMI Formula)

BMI = वजन (किलोग्राम में)  ÷ (ऊंचाई मीटर × ऊंचाई मीटर में)

उदाहरण:

अगर आपका वजन 70 किलो है और ऊंचाई 1.7  मीटर (5.57-feet) है तो BMI होगा

70 ÷ (1.7 × 1.7) = 22.86  यह सामान्य (Normal) नॉर्मल श्रेणी में आता है |

bmi chart healthyog

वयस्कों के लिए बीएमआई श्रेणियां (WHO) अनुसार 

गंभीर पतलापन 16 से कमअत्यधिक कम वजन
मध्य पतलापन 16 – 17 बहुत कम वजन
हल्का पतलापन 17 – 18.5 कम वजन
सामान्य 18.5 – 25 स्वास्थ्य वजन
अधिक वचन 25 – 30 ओवरवेट
मोटापा वर्ग 1 30 – 35  हल्का मोटापा
मोटापा वर्ग 2 35 – 40  मध्य मोटापा
मोटापा वर्ग 3 40 से अधिक  गंभीर मोटापा

इन रेंज के आधार पर आप समझ सकते हैं कि आपका वजन आपकी ऊंचाई के अनुसार कैसा है |

अधिक वजन से होने वाली समस्याएँ 

अगर आपका BMI 25 से अधिक है, तो आपको कई बीमारियों का खतरा हो सकता है | CDC (रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र) के अनुसार अधिक वजन या मोटापो से समस्याएं हो सकती हैं |

  • उच्च रक्तचाप
  • खराब कोलेस्ट्रॉल एल डी एल (LDL) का स्तर बढ़ाना
  • टाइप -2 मधुमेह
  • हृदय रोग और ह्रदय स्ट्रोक 
  • फेफड़ों की बीमारियाँ  जैसे अस्थमा, स्वास लेने में समस्या 
  • पित्ताशय की थैली में समस्याएं
  • जोड़ दर्द या  यात्रा ऑस्टियो अर्थराइटिस
  • नींद में सांस रूकना (स्लिप एपनिया)
  • पाचन और यकृत समस्या जैसे फैटी लीवर
  • कुछ प्रकार के कैंसर (जैसे ब्रेस्ट, कोलन, लिवर, किडनी आदि)
  • अवसाद और चिंता जैसी मानसिक समस्याएं

आमतौर पर BMI को 25 से कम रखना स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है |

वजन कम  से होने वाली समस्याएँ 

  • कम वजन होने से भी अनेक नुकसान हैं | 
  • आपका वजन BMI (बीएमआई) 18 से कम है, तो अनेक समस्याएं हो सकती हैं |
  • कुपोषण और एनीमिया – शरीर में पोषण तत्व की कमी
  • हड्डियां कमजोर होना ऑस्टियोपोरोसिस
  • प्रतिरक्षक शक्ति में कमी
  • हमोर्नल असंतुलन – महिलाओं में मानसिक धर्म की गड़बड़ी
  • गर्भावस्था में जटिलताएं 
  • कमजोर और थकान
  • कभी-कभी चक्कर आना
  • थोड़े से काम में थक जाना
  • मानसिक रोग – डिप्रेसन 
  • भोजन में अरुचि 
  • पाचन शक्ति कमजोर होना (मेटाबॉलिज्म बिगड़ना)

वजन कम कभी-कभी किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है जैसे एनोरेक्सिया नर्वोसा |

उम्र के अनुसार बीएमआई का महत्व

BMI की व्याख्या (अवस्उथा) उम्र के अनुसार थोड़ी बदल सकती है |

20 वर्ष से कम उम्र के लिए BMI को उम्र और लिंग दोनों के आधार पर मापा जाता है |

वयस्कों (20 से अधिक ) के लिए, WHO कि स्थिर श्रेणियां लागू होती हैं |

बुजुर्गों में थोड़ा अधिक बी एम आई (BMI) 24 से 27 भी सामान्य माना जा सकता है क्योंकि उम्र के साथ शरीर की मांसपेशियां घटती हैं |

पोंडरल इंडेक्स क्या है?

BMI के साथ-साथ कुछ कैलकुलेटर पोंडरल इंडेक्स (Ponderal Index (PI) भी निकालते हैं |

यह शरीर की ऊंचाई के अनुपात में द्रव्यमान का अधिक सटीक अनुमान देता है खासकर बहुत ऊंचे या बहुत छोटे लोगों के लिए |

Ponderal Index का सूत्र

PI = वजन (किग्रा) ÷ (ऊंचाई मीटर में)s 

यह BMI की तुलना में शरीर की संरचना को थोड़ा बेहतर तरीके से दर्शाता है |

बीएमआई की समस्याएं

हालांकि BMI एक उपयोगी माप है, लेकिन यह शरीर की संरचना को नहीं बताता, यानी यह नहीं बताता कि वजन मसल्स से है या फैट से |

एथलीट या बॉडी बिल्डिंग का BMI अधिक हो सकता है, लेकिन वे वास्तव में स्वस्थ होते हैं |

वृद्ध लोगों में BMI समान हो सकता है लेकिन शरीर में फैट प्रतिशत अधिक हो सकता है |

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सामान्य BMI फॉर्मूला हमेशा सटीक नहीं होता है |

इसलिए BMI को यह सांकेतिक रूप से देखते हैं ना कि स्वास्थ्य पूर्ण रूप से पैमाना |

BMI (बीएमआई) सुधारने के तरीके

अगर आपका BMI असंतुलित है, तो जीवनशैली में यह बदलाव मददगार होता है |

  • संतुलित आहार लें – फलों, सब्जियों, प्रोटीन और साबुत अनाज को शामिल करें |
  •  रोजाना व्यायाम करें  – पैदल चलना, योग आसन, साइकलिंग या तैराकी करें, कार्डियो भी कर सकते हैं |  योगासन के साथ प्राणायाम आदि भी कर सकते हैं |
  • पर्याप्त नींद लें – 7 से 8 घंटे की नींद शरीर के लिए जरूरी है |
  • तनाव कम करें – मेडिटेशन या ध्यान का अभ्यास करें |
  • नियमित हेल्थ चेकअप कराएँ – मेडिकल चेकअप, चेस्ट कराएँ ताकि समय रहते असंतुलन पकड़ा जा सके |

संक्षिप्त BMI के बारे में 

बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) शरीर के वजन और उचाई के बीच के संतुलन को समझने का मौका देता है आपकी स्वस्थ जीवनशैली सही दिशा में है या नहीं है | हलाकि या स्वस्थ का पूर्ण माप नहीं है लेकिन एक प्रारंभिक चेतावनी संकेत है |

उम्र, लिंग, और शारीरिक संरचन को ध्यान में रखते हुए BMI का उपयोग करें और अपने डाक्टर से परमर्श लेकर सही कदम उठायें | एक संतुलित BMI न सिर्फ अच्छा दिखने के लिए है बल्कि लम्बे और स्वस्थ जीवन के लिए भी जरुरी है |