गर्मी के मौसम में खाना चाहिए | Garmi ke Mausam mein Kya Kya Khana Chahiye

गर्मी के मौसम में खाने के लिए कुछ गजब के फल, सब्जियां है :

  • फल: तरबूज (80% पानी होता है), खरबूजा, खीरा, संतरा, मौसमी, अनार, पपीता
  • सब्जियां: खीरा, टमाटर, गाजर, चुकंदर, पालक, मेथी, पुदीना
  • अन्य पदार्थ : दही, छाछ, नारियल पानी, जौ का पानी, नींबू पानी, सत्तू, दलिया, दही भात, सलाद,ताज़ा फल और सब्जियों का जूस

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है | ऐसे मौसम में अपने सेहत का ध्यान रखना काफी मुश्किल होता है | इस मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है |

गर्मी बढ़ने से हमारे शरीर पर उसका प्रभाव पड़ता है | इसलिए हमें ऐसी डाइट लेनी चाहिए जिससे शरीर इस हॉट वेदर का मुकाबला कर सके | गर्मियों में पाचन क्रिया कमजोर पड़ जाती है | इसलिए जरूरी है कि ताजा और हल्का डाइट लें |

 

गर्मियों में ऐसे करें दिन की शुरुआत  

गर्मी के मौसम में अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास पानी पीने के साथ करें | सुबह हेल्दी नास्ता करें |  जिससे आपके शरीर में लंबे वक्त तक एनर्जी बनी रहे |

नास्ते में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त चीजें लें | जैसे – स्प्राउट, फ्रूट्स, छाछ, दूध, दही, अंडा, सैलेड, पनीर को शामिल करें | खाने में उन चीजों को शामिल करें| जिससे आपके शरीर में पानी की कमी पूरा कर सके | दिन की शुरुआत कभी भूखे पेट से नहीं करनी चाहिए |

गर्मी में क्या खाना चाहिए,क्या पीना चाहिए, क्‍या नहीं खाना चाहिए | यह जानना बहुत ही महत्वपूर्ण है | गर्मी के मौसम में सभी को अपने खान.पान पर विशेष ध्‍यान देना चाहिए  | इस दौरान हमारे शरीर में पानी की कमी होना सामान्‍य है |

अधिकतर लोग गर्मी में खाने वाली सब्जियां खोजते हैं | गर्मी का मौसम हमारे लिए सुखद हो सकता है | यदि हमें पता हो कि गर्मी के मौसम में क्‍या खाना चाहिए और क्‍या नहीं |

सामान्‍य रूप से गर्मियों में फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए | लेकिन कौन सी सब्जियां और फल इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है |

गर्मी के मौसम में खाना चाहिए

गर्मीयों में ये खाना चाहिए

गर्मियों में ऐसे भोज्य पदार्थों का सेवन करें जिनमें पानी, फाइबर, प्रोबायोटिक एंटीऑक्सिडेंट, खनिज तत्व जैसे सोडियम, पोटैसियम, सेलेनियम, जिंक, विटामिन जैसे विटामिन ए, विटामिन बी,विटामिन सी, समूह आदि प्रचुर मात्रा में हों |

 

अप्रैल माह में खाने न खाने योग्य पदार्थ 

गर्मी के मौसम में  खाना चाहिए

Garmi ke Mausam mein Kya Kya Khana Chahiye जैसे वेजिटेबल का जूस पीने से बेहतर है सब्जियां खाना | फिर भी लोग सब्जियों का जूस पीना चाहते हैं | वे खीरा, आमला,टमाटरआदि का जूस पी सकते हैं |

 

आयुर्वेद के अनुसार दो कड़वी चीजों का जूस मिलाकर कभी न पीना क्योंकि कड़वे फल या सब्जियों में कुकुर बिट होते हैं | कुकर बिट एसिडिक होते हैं और कई बार जहरीले भी होते हैं | वैसे करेला शुगर के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है |

 मौसमी फल खाना सेहत के लिहाज से हमेशा बढ़िया होता है | जिन फलों के छिलके खा सकते हैं | उन्हें छिलके समेत ही खाएं फलों को ब्रेकफास्ट के पहले एवं शाम को 4:00 बजे के आसपास खाना अच्छा होता है |

 

 खाना एवं फलों को खाने के बीच दो, 4 घंटे का गैप रखें | इस मौसम में मिलने वाले फल और सब्जियां गूदेदार मुलायम और वाटर से भरपूर होते हैं |

डाइट में तरबूज और खरबूजा, खीरा ककरी, पुदीना को शामिल करें | इसमें 90% पानी होता है, साथ ही ये विटामिन ए एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम से भी भरपूर होता है | अमरूद, संतरा, सफेद अनार, मुसम्मी, सेव, आमला, नारियल पानी, अंगूर, गर्मी के लिए बहुत फायदेमंद होता है |

 

आम ज्यादा नहीं खाना चाहिए | कच्चे आम को घर में पकाकर खाना बेहतर होता है | आप में विटामिंस और मिनरल्स के अलावा कैलोरी और शुगर काफी होता है | जिन्हें वजन या शुगर की प्रॉब्लम है उसे आम कम खाना चाहिए |

मसाले में काली मिर्च, हल्दी, सूखा धनिया, हरा धनिया, मीठा नीम, अजवाइन, जीरा, मेथी, सौंफ, हरी मिर्च, सोठ, पतली दालचीनी का सेवन गर्मियों में कर खाएं |

 

हेल्दी स्नैक्स आइटम खा सकते हैं | गर्मियों में हैवी, तली स्नेक्स से दूर रहें | स्नेक्स के रूप में कुछ फायदा हम ले सकते हैं | बादाम, हार्ट और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभदायक है | बादाम एनर्जी लेवल बढ़ाने का कार्य करता है |

गर्मी में हल्का भोजन ले | गर्मियों के मौसम में हमारी पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है |  इसलिए कम और हल्का खाना खाएं | रात में तले भुने खाने से परहेज करें | कोशिश करें कि छोटी मील ले | लेकिन नियमित अंतराल पर ले |

लिक्विड ज्यादा ले |

 

गर्मियों में पानी कितना पियें

पानी बहुत जरूरी है इसका ध्यान रखना चाहिए | जिससे डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है |

पानी की प्रचुर मात्रा लेना आवश्यक है, मटके का पानी पीना चाहिए फ्रिज का बहुत ठंडा पानी न पियें | पानी में बर्फ डालकर न पियें यह शरीर में गर्मी पैदा करती है | चिल ठंडा पानी पीने से कब्ज होता है | पेट का तापमान 30 डिग्री होता है और पानी होता है 5 डिग्री जैसे ही आप ठंडा पानी पियेंगे तो पानी को 30 डिग्री तक गर्म करने के लिए पेट को मेहनत करनी पड़ेगी और पाचनक्रिया कमजोर पड़ जाएगी | कब्ज और पेट के रोग हो जायेगे इसलिए हमेशा सामान्य पानी पीना चाहिए | यदि आपको फ्रिज का पानी पीना है तो पहले बोतल तो फ्रिज से बहार निकाल कर रख लो समय टेम्प्रेचर में हो जाये फिर पानी पीजिये |

खाना खाने के आधा या 1 घंटे पहले, खाना खाने के आधा या 1 घंटे बाद ही पानी पियें | इससे भोजन का पाचन ठीक प्रकार से होता है |

इस मौसम में लिक्विट डाइट भोजन में शामिल करना चाहिए | छाछ, लस्सी, नीबू पानी, नारियल पानी को डाइट में शामिल करें | गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी डी.हाइड्रेशन, हो जाती है | इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं |

गर्मियों में प्रतिदिन 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए | ताजे फलों का रस पीएं |

 गर्मी के दिनों में कुछ अन्य पेय पदार्थ

 नीबू पानी 

गर्मियों में जितना चाहे नींबू पानी पियें | नींबू पानी में थोड़ा नमक और चीनी मिलाना बेहतर है | इससे शरीर से निकले मिनरल्स की भरपाई होती है | इसे लिमिट में पियें |

 नारियल पानी 

नारियल पानी प्रोटीन और पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है | इसका कूलिंग इफेक्ट काफी अच्छा है | इसलिए एसिडिटी और अल्सर में भी कारीगर है |

 छाछ  

छाछ में प्रोटीन बहुत होता है | यह शरीर के टिशूज के हुए नुकसान की भरपाई करता है | छाछ जितना चाहे पी सकते हैं | छाछ को आयुर्वेद में अच्छा पेय पदार्थ माना जाता है |

 

गर्मी में क्या नहीं खाना चाहिए

गर्मी से बचने और गर्मी मैं अपने जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए बहुत सारे कदम उठाते हैं | जब गर्मियों में शरीर की देखभाल की बात की जाती है तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है की क्या नहीं खाना चाहिए | इसमें –

गर्मियों के मौसम में 8 वस्तुएं नहीं खाना चाहिए |

1.ज्यादा तेल मसालेदार खाना न खाएं |

2.अधिक वसा (फेट) वाले खाने से दूर रहें |

3.कैफीन से दूर रहें डिहाइड्रेशन बढ़ाता है |

4.गर्मी में मिठाईयां कम से कम खाएं |

5.बासी खाना न खाएं फूड पाइजनिंग का डर होता है |

6.रेस्टोरेंट, ढाबे में खाने से बचें |

7.प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड खाने से बचे

8.नॉनवेज फूड लेना कम कर दें |

9. शराब सिगरेट नशा न करें |

 

गर्मियों में ये योग आसन प्राणायाम करें 

योग हर मौसम के लिए जरूरी है | गर्मियों में योग का लक्ष्य होता है, शरीर में ठंडक की अनुभूति करना |  सूक्ष्म आसन, गोमुखासन, शाशंगासन, ताड़ासन, कटीचाक्रसना (katichakrasan), मकरासन, भुजंगासन, उत्तना पादासन, अर्ध हलासन, सवासन |

प्राणायाम में – शीतली प्राणायाम, शीतकारी प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, उदगीत प्राणायाम, ध्यान, मेडिटेशन कैसे करें |

गर्मियों के मौसम में ये 2 प्राणायाम न करें

1.सूर्य विधि प्राणायाम

2.भस्त्रिका प्राणायाम

 

और भी पढ़ें  

स्लिप डिस्क के लिए 4 योगासन | Slip Disc Ke Liye 4 Yoga Asana

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now