चिया सीड के फायदे | Chia Seed ke Fayde

चिया सीड के फायदे | Chia Seed ke Fayde


1. चिया सीड कोलेस्ट्रोल के लिए  

जिन व्यक्तियों में कोलेस्ट्रॉल से संबंधित समस्या है | जिनके कोलेस्ट्रोल की मात्रा ज्यादा होती है | उन लोगों को अपने डाइट में चिया सीड को शामिल करना चाहिए |

चिया सीड में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है | ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर से खराब कोलेस्ट्रोल को निकाल देता है एवं कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है |

चिया सीड के फायदे | Chia Seed ke Fayde

 

2. चिया सीड हड्डियां की मजबूती के लिए

चिया सीड हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में सहायता प्रदान करता है | जब हमारे शरीर से पानी का निष्कासन होता है | तब उसके साथ कैल्शियम भी निकलता है |

शरीर में कैल्शियम की मात्रा बनाए रखने के लिए चिया सीड का सेवन हमें लाभ पहुंचाता है | क्योंकि कैल्शियम की कमी से ही हड्डियां कमजोर होती है और चिया सीड के सेवन से कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है और हड्डियां को मजबूत बनाने में यह लाभकारी है |

3. चिया सीड वजन नियंत्रित करने में

चिया सीड वजन को नियंत्रित करने में काफी हद तक लाभकारी है | चिया सीड में भारी मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो वजन कम करने के लिए आपकी डाइट में फाइबर की मात्रा होना आवश्यक है |

फाइबर को पचने में काफी समय लगता है | जिस कारण पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है | हमें बार बार भूख नहीं लगती | पेट में बेकार फैट जमा नहीं होते जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है

4. चिया सीड त्वचा के लिए

अपनी त्वचा के लिए भी चिया सीड का सेवन काफी लाभकारी पाया गया है | चिया सीड में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को एंटी एजिंग देने के साथ-साथ इसमें कसाब भी उत्पन्न करते हैं |

जिससे आप स्वस्थ एवं तरोताजा महसूस करते हैं | इसके साथ ही त्वचा से संबंधित कई प्रकार रोगों से बचाता है | यह हमारी स्किन को प्रोटेक्ट करने में सक्रिय भूमिका निभाता है | इसलिए  चिया सीड का नियमित सेवन हमारे त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है |

 

5. चिया सीड पाचन तंत्र तथा एनीमिया के लिए

चिया सीड के सेवन से पाचन तंत्र को स्वस्थ मजबूत बनाने में काफी सहायता मिलती है क्योंकि चिया सीड में मौजूद फाइबर की मात्रा पर्याप्त पाई जाती है | फाइबर ऐसा तत्व है जो न केवल पाचन क्रिया को सक्रिय रूप से चलाता है |

यह पूरे पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को सक्रिय रूप से कार्य करने में लाभ पहुंचाता है | इसलिए पाचन से संबंधित समस्याओं के लिए यह काफी गुणकारी बीज है | तथा एनीमिया की समस्या को भी दूर करता है | ऐसी महिलाओं को होती है जो गर्भवती होती हैं | ऐसी स्थिति में चिया सीड का सेवन काफी मददगार साबित होगा | इसमें मौजूद आयरन की मात्रा हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते हैं जो एनीमिया से संबंधित समस्या से राहत दिलाने में लाभकारी है |

6. चिया सीड चिया सीड के अन्य कई फायदे बताए गए हैं जैसे

चिया सीड में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए लाभकारी होते हैं | नियमित रूप से छिया सीड का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है | इसमें कई महत्वपूर्ण पोस्टिक आहार होते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते है |

 

. चिया सीड्स में विटामिंस जिंक, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पौष्टिक आहार पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं |

.चिया सीड में फाइबर एंटीऑक्सीडेंट अनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे गुड पाए जाते हैं | जो हमारे डायबिटीज की समस्या बड़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मुख्य रूप से लाभ पहुंचाता है साथ ही चिया बीज में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड कैल्शियम की अधिकता को नियंत्रित कर के बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है |

चिया के बीज कैसे खाना चाहिए

चिया सीड को दूध, जूस या पानी के साथ मिला कर खाना चाहिए |

  Other Links

Ardh chrakasana | Chakrasana part 1 | Lateral Arc Pose | Healthyog

हाईब्लड प्रेशर के लिए योगासन

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now