Female Weight Loss :- महिलाओं को शादी के बाद वजन बढ़ने लगता है | जिनका मोटापा बढ़ा हुआ है या ऐसी महिलाएं 40 से 45 की उम्र होने पर 25 की दिखाना चाहती हैं वे सभी ये हेल्दी टिप्स को फॉलो करें | जिनके कमर के आसपास फैट जमा है | इन टिप्स को फॉलो करें | नियमित एक्सरसाइज करें | डाइट पर ध्यान रखेंगे | निश्चित आपका वजन कम हो जाएगा | सुंदर, फिट, जवान दिखने लगेंगी |
यदि आप सुंदर हैं जवान हैं तो आपकी सुंदरता और जवानी बरकरार बनी रहेगी | सबसे पहले अपनी दिनचर्या सुधारे, सुबह जल्दी उठकर फ्रेश होकर नींबू और शहद मिला हुआ पानी पिए, कुछ देर के बाद एक्सरसाइज करें 45 मिनट के बाद संतुलित भोजन करें | बाहर की पैक चीज ना खाएं,अधिक मिर्च मसाले घी बंद कर दें या बहुत थोड़ा खाएं | स्ट्रेस तनाव न लें | 7 से 8 भरपूर नींद ले | गर्म पानी हल्का गुनगुना करके ठंडा कर लें वैसा पानी पिए | नमक और मीठी चीज छोड़ दें |
उसकी जगह सेंधा नमक, मीठे फल खाएं | जंक फूड से दूर रहे | मिनरल्स और प्रोटीन युक्त भोजन करें | पैक्ड एंड प्रोसेस की हुई चीज ना खाएं उसकी जगह फाइबर युक्त भोजन करें – जैसे पालक, मेथी, गाजर, कड़ी, शलजम | फलों में पपीता अनार, संतरा, मौसंबी, सेव अधिक से अधिक फलों और सब्जियों को खाएं | 32 बार चबा-चबा कर खाएं | ग्रीन टी पिए | हमेशा खुश रहें |
वजन घटाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए, योगासन, प्राणायाम के साथ कम केलोरी खाना, दोनों ही तरीके से वजन कम होता है | सबसे ज्यादा कारगर है, कम कैलोरी का फूड खाना चाहिए और प्रत्येक दिन योगासन प्राणायाम करते रहना चाहिए | लगातार डेडिकेशन (dedication) के साथ प्रत्येक दिन करना चाहिए | इससे शरीर लचीलापन होता है और शरीर में संतुलन बनता है |
इससे मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त होता है | शुरुआत में female weight loss yoga for beginners के लिए मुख उपाय हैं | जिससे शरीर में संतुलन बना रहेगा और तनाव दूर होगा और शारीरिक व मानसिक स्वस्थ प्राप्त होगा |
महिलाएं मोटापा कम करने के लिए ये 10 योग आसन जरुर करें
शुरुआती महिलाओं के लिए वजन घटाने के लिए निम्न प्रकार के आसन हैं |
1.अधोमुख श्वानासन Adhomukhasana Yoga
इस आसन के लिए वज्रासन में बैठ जाएं धीरे-धीरे हाथों को आगे बढ़ाते हुए कमर को ऊपर उठाएं और घुटने सीधे करें | हाथों और पैरों के पंजों के सहारे कमर ऊपर उठा कर रखें | पैरों और हाथों की चौड़ाई बहुत ज्यादा दूर ना हो घुटने सीधा पैरों को रखें, 5 से 10 सेकंड रुकने के बाद धीरे से पैर मोड़ ले और वापस वज्रासन की मुद्रा में आ जाए |
2.वीरभद्रासन Virabhadrasana
इस आसन में पैरों को टोन मिलता है मिलता है | बहुत अच्छे से संतुलन स्थापित होता है | इसके लिए दोनों पैरों में दूरी बनाकर दाहिने पैर को 2 फीट से 3 फीट की दूरी पर रखें और हाथों को पैर के पास लाकर | घुटने को मोड़कर के हांथो को धीरे धीरे उपर की ओर उठायें | 90 डिग्री का कोण बनाएं 5 से 7 सेकंड रोकने के बाद धीरे से वापस आ जाएं | इसी के साथ दूसरे पैर से करें |
3.त्रिकोणासन Trikonasana
इस आसन में भी दोनों पैरों में दूरी रखें हाथों को उठाएं और धीरे से दाहिने पैर की ओर हाथ नीचे मोड़ लें और बाया हाथ ऊपर रखें | उपर की तरफ देखें 5 से 10 सेकेण्ड रुकने के बाद धीरे-धीरे वापस अ जाएँ | आप इसी गति से दूसरे पैर से भी करें | दोनों पैरों में सामान दूरी रखें और धीरे धीरे करें | यदि आप स्वासों के साथ करना चाहते हैं तो सामने झुकाने पर स्वास छोड़ें वापस आते समय स्वास लेते हुए सिर उपर उठायें |
4.सेतुबंध आसन set bandhasana
सेतुबंध आसन के लिए दोनों पैरों को मोड़कर पीठ के बल लेट जाएं दोनों पैरों को मोर ले | दोनों हाथों पैर के हील की तरफ रखें | हाथों के पंजों का सहारा देकर स्वास लेकर के कमर को उठाएं पांच से 10 सेकंड रुकने के बाद धीरे-धीरे वापस आ जाएं | इसी प्रकार 2 से 3 बार करें | दूसरे पैर को भी 10 सेकेण्ड तक रुकें | इससे कमर के आसपास की चर्वी कम होती है | शरीर में लचीलापन आता हैं शारीरिक स्वस्थ बढ़ता होता है |
5.उत्कटासन Utkatasana
उत्कटासन के लिए खड़े हो जाएं स्वास लेकर दोनों घुटनों को मोड़कर हाथों को कधों के सामान उठा कर रखें | एडियों को उपर की ओर उठाकर रखें, कुछ देर रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए पैरों को सीधा करें | हाथों को नीचे कर लें | इसमें चेयर कुर्सी के समान बैठने की आकृति बनती है | इसलिए इसे चेयर पोज भी बोलते हैं |
6.चक्की आसन Chakki Asana/Chakki Chalanasana
चक्की आसन के लिए बैठ कर दोनों पैरों में 2 फीट का अंतर रखें हाथों को आपस में मिलाएं और धीरे-धीरे चक्की पीसने की तरह घुमाते जाएं बैठकर चक्की चलने की क्रिया करें | इससे पेट की चर्बी बहुत जल्दी कम हो जाती है | क्योंकि मोटापा हमारे सबसे पहले पेट और कमर पर ही चलता है | इस आसन से बहुत जल्दी पेट की चर्बी रिड्यूस होती है |
7.साइकिल आसन Cycling Asana
साइकिल आसन में पीठ के बल लेट जाएं हाथों के पंजों के फ्लैट नीचे क्यों रखें दोनों पैरों को उपर करके साइकिल चलाएं एक बार में 5 से 10 बार काउंट करते हुए करें, चलाते चलाते रहें फिर रिटर्न में 5 से 10 बार करें | इस तरह से चक्की आसन बहुत जल्दी आपके थाई मसल्स का और पेट, कमर के आसपास की चर्वी कम हो जाती है | पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है और वहां का फैट कम हो जाता है |
8.फलकासन Plank Pose Yoga
प्लांक पोज मे वज्रासन में बैठ कर हांथों को कोहिन्यों तक मोड़ लें फिर एक पैर पीछे ले जाएँ फिर दूसरा पैर पीछे ले जाएँ | छुटने सीधे कर लें | आपके शरीर का खिचाव कमर पर ज्यादा रहता हैं | इससे बहुत जल्दी आपके पेट के चर्बी दूर होती है |
9.धनुरासन Dhanurasana
धनुरासन के लिए पेट के बल लेट जाएं दोनों पैरों को मोड़े दोनों हाथों को पैर के टखने पकड़े और पीछे की तरफ से मोड़ें | सिर और दोनों घुटने उठाएं ऊपर की ओर सीखें रखें | इससे पेट के आसपास बहुत ज्यादा दवाव पड़ता हैं | जिससे पेट के आसपास की चर्वी कम होती हैं वजन कम हो जाता है |
10.सूर्य नमस्कार Surya Namaskar
सूर्य नमस्कार इसमें 12 आसन होते हैं इन आसनों से शरीर चुस्त तंदुरुस्त रहता हैं वजन कम होता हैं, वजन का वैलेंस बना रहता हैं | शरीर क्रांतिमान होता है | रोगों से बचा रहता है, लगातार सूर्य नमस्कार करने से 1 हफ्ते से 15 दिनों तक करते रहने से लाभ दिखाई देने लगता है | सूर्य नमस्कार मंत्रों के साथ करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है |
वजन कम करने के ये भी आजमायें | weight loss tips
बहुत तेजी से वजन कम करने के लिए कैलोरी को काउंट करते हुए कम से कम 1500 सौ से 2000 कैलोरी प्रतिदिन खाएं | हमेशा खुश रहें | भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें | विश्राम करें | भरपूर नींद लें | पर्याप्त पानी पियें | तनाव मुक्त रहें | फल सब्जियां अधिक खाएं | जंक फ़ूड, प्रोसेस फ़ूड न खाएं | खाने को चबा चबा कर खाएं | मन सकारात्मक विचार बनाये रखें |
तनाव कम करने के लिए
1.जो समय बीत गया है | (पास्ट) के बारे में न सोचें |
2.जो समय आने वाला है (भविष्य) के बारे में न सोचें |
Female Weight loss yoga for beginners वर्तमान में अपने मन को रखें | जिस प्रकार कंप्यूटर की मेमोरी फुल होने से कंप्यूटर हेंग होने लगता है, वैसे ही ज्यादा सोचने से तनाव होने लगता है | कंप्यूटर के डेटा को डिलीट करने से कंप्यूटर फ़ास्ट चलने लगता हैं | वैसे ही भविष्य के विचार (पास्ट) बीते हुए विचोरों को अपने दिमाग मन से डिलीट करने से तनाव दूर हो जाता है |
अपने जीवन शैली बदलाव करें और हंसमुख बनाएं रखें | योगासन, प्राणायाम का लगातार प्रतिदिन 21 मिनट तक अभ्यास करते रहे | बीच में ना छोड़े, आपका वजन निश्चित ही कम हो जाएगा | इसके साथ ही बाहर की चीज जंक फूड से परहेज करें | घर का बना हुआ खाना खाएं | अधिक मसाले युक्त भोजन को ना करें या कम खाएं | मीठी चीजों से परहेज करें भूख से एक रोटी कम खाएं | पौष्टिक और ताजा भोजन करें | फलों और सब्जियों को प्रत्येक दिन की डाइट में शामिल करें | प्रोटीन युक्त भोजन और मिनरल्स से भरपूर प्रतिदिन करें |
पोषण युक्त भोजन लें
प्रतिदिन निमित्त रूप से मिनरल्स और प्रोटीन युक्त भोजन करें | इससे आपके शरीर में समस्त पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाएगी | वेट लॉस करने के लिए अधिकतर लोग कहते हैं खाना कम खाइए जो व्यक्ति खाना कम खाता है | उसे व्यक्ति के शरीर में कमजोरी आ जाती है | पोषक तत्वों की कमी आ जाती है | हमें इस प्रकार से खाना खाना चाहिए कि हमारे शरीर में समस्त पोषक तत्वों की पूर्ति होती रहे | वह सभी से मिल सकती है अनाज से मिलेगी, फलों से मिलेगी, सब्जियों से मिलेगी, ड्राई फ्रूट्स से उनसे मिलेगी |
यदि आपको समझ नहीं आ रहा है कि किस-किस में कितने पोषक तत्व हैं तो आप दलों को बदल-बदल कर खाएं | अनाज को बदल बदल कर खाएं | ड्राई फ्रूट्स को बदल बदल कर खाएं | फल और सब्जियों को भी बदल बदल कर खाते रहेंगे तो आपके शरीर में सभी पोषक तत्व मिल जायेंगे जो भी शरीर की आवश्यकता होती है | एक नियम और फॉलो करें मौसम फल आते हैं वह काफी सस्ते होते हैं | मौसमी फल ज्यादा फायदे देते हैं क्योंकि बे मौसम के फल कोल्ड स्टोर में रखे जाते हैं प्रिजर्व करके रखे जाते हैं इसलिए वह उतना फायदा नहीं दे पाते हैं |