
ठंड में दही को लेकर लोगों की सबसे बड़ी गलतफहमी
जैसी सर्दियों की शुरुआत होती है ज्यादातर घरों में एक ही बात होती है ” अब दही मत खाना, ठंड बढ़ जाएगी या जुखाम हो जायेगा”
कई लोगों तो सर्दी आते ही दही को पूरी तरह छोड़ देते हैं | लेकिन क्या सही में दही ठंड में नुकसान करता है या फिर हम बिना सही जानकारी के हम फायदेमंद चीज से दूरी बना लेते हैं ?
जो असल सच्चाई इसमें थोड़ी अलग है
दही ठंडा होता है लेकिन ऐसा तरीका तय करता है
आयुर्वेद में दही को तासीर गर्म (उष्ण) माना गया है परन्यतु गलत तरीके से खाने पर ठण्हड प्रकृति का भी हो जाता है | बात सही है, लेकिन कोई चीज सिर्फ अपनी तासीर से असर नहीं करती बल्कि कब, कैसे और गिनती मात्रा में खाई जा रही है, यह ज्यादा मायने रखता है |
ठीक उसी तरह जैसे ठंड में अदरक किया काली मिर्च गर्मी देता है वैसे ही दही अगर सही तरीके से खाया जाए तो वह शरीर को कमजोर नहीं करता |
क्या ठंड में दही खाने से शरीर ठंडा पड़ जाता है
नहीं, अगर दही सही समय और सही तरीके से खाया जाए | दही पाचन को बेहतर बनाता है और जब पाचन का सही होता है तो शरीर की अंदरूनी गर्मी या बॉडी संतुलित रहती है कमजोर पाचन ही असल ठंड में ज्यादा लगने की बड़ी वजह होता है |
यही कारण है कि कुछ लोग ठंड में भी दही कहते हैं और उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है |
ठंड में दही खाने से मिलने वाले फायदे
पेट साफ रहता है –
सर्दियों में कब्ज एक आम समस्या है दही काफी मदद करता है पाचन और कब्ज को दूर करने में |
शरीर को अंदर से ताकत देता है –
दही में मौजूद प्रोटीन और कैल्सियम ठंड में होने वाली थकान और सुस्ती को कम करता है |
बीमारियों से बचाव मदद –
सीमित मात्रा में दहित खाने से में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है | इम्यून सिस्टम को सपोर्ट मिलता है, जिससे सर्दी जुकाम जल्दी नहीं पकड़ता |
जब दही में भुना जीरा, काली मिर्च या थोड़ा अदरक मिला दिया जाए तो उसका असर संतुलित हो जाता है |
ठंड में दही खाने का सही तरीका (सबसे जरूरी हिस्सा)
अगर आप सर्दियों में दही खाना चाहते हैं तो यह बात है याद रखना:
दही दिन में, खासकर दोपहर के खाने के साथ खाएं
कभी भी फ्रिज से निकला ठंडा दही न खाएं, उसे सामान्य तापमान में करके खा सकते हैं
हमेशा ताजा दही खाएं
दही में काला नमक, भुना जीरा या काली मिर्च मिलाये तो पाचक बन जाता है
रात में दही खाने से पूरी तरह बचें, क्योंकि रात में खट्टी चीजे नहीं खाना चाहिए
दही को कभी भी गर्म करके नहीं खाना चाहिए क्योंकि गर्म करने से उसके गुण नष्ट हो जाते हैं
यह छोटा सा फर्क तय करता है की दही फायदा देगा या नुकसान |
किन लोगों को ठंड में दही से परहेज करना चाहिए
हर शरीर एक जैसा नहीं होता कुछ लोगों को सर्दियों में दही से परेशानी हो सकती है:
जिन्हें बार-बार सर्दी-जुकाम होता जाता है
साइनस एवं एलर्जी की समस्या वाले लोग
बहुत छोटे बच्चे या ज्यादा उम्र के बुजुर्ग
ऐसे लोगों को दही या तो बिल्कुल नहीं खाना चाहिए या बहुत सीमित मात्रा में खाना चाहिए |
तो आखिर ठंड में दही खाएं या नहीं?
ठंड में दही दुश्मन नहीं बस गलत तरीके से खाया गया दही नुकसान कर सकता है
अगर आप दही को दिन में सही मात्रा में और सही चीजों के साथ खाएं तो यह शरीर को कमजोर नहीं करता बल्कि अंदर से मजबूत बनाता है
हर चीज का असर समझदारी से इस्तेमाल करने पर ही दिखता है | दही भी उसी का एक अच्छा उदाहरण है |