तितली आसन के फायदे और नुकसान | Titali Asana (Butterfly Asana) in Hindi

 तितली आसन स्त्री और पुरुषों की बहुत सारी समस्याओं को दूर करता है |  तितली आसन करने से अनेक फायदे होते हैं  | शरीर रिलैक्स हो जाता है | थोड़ी देर करने से शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है | इसमें महिलाओं को और पुरुषों को लोअर पार्ट जनन अंगों संबंधित रोगों को समस्याओं को दूर करता है | स्टेमिना बढ़ता है | थकान दूर करता है | ऑफिस और घर के कामों की वजह से स्त्रियों को समय नहीं मिल पाता और खानपान की गलत आदत की वजह से अनेक समस्याएं होने लगती हैं | जैसे मासिक धर्म सम्बंधित, पीसीओडी आदि रोग दूर होते हैं | पुरषों के प्रोस्टेट रोग दूर होता है | शरीर के निचले हिस्से में रक्त का प्रवाह बड़ी तेजी से होता है उसी से रोग दूर होते हैं |

Butterfly-Asana
Butterfly-Asana

titli asana kya hai तितली आसन का नाम – इसमें अपनी जांघों और घुटनों को तितली के पंखों की तरह ऊपर निचे करना होता है  | तितली के पंखों की तरह फड़फड़ाते हैं | इसलिए इसका नाम तितली आसन है | तितली के पंखों की तरह घुटनों, थाई की आकृति बन जाती है | यदि अपने थाई मसल्स, घुटनों जमीन से सटा कर रखें तो यह बद्ध कोणासन कहलाता है | इसमें दोनों हाथों का ग्रिप बनाकर पैर के पंजों को पकड़ लें | इसमें जितने ज्यादा एड़ियों को लोअर पार्ट के लीचे टच हो उतना ही अच्छा रहता है | इस आसन को आराम से धीरे धीरे अपने समर्थ के अनुसार करें | इससे मासिक धर्म से जुडी हुई महिलाओं के रोग दूर होते हैं और प्रोस्टेट पुरुष जननांग के रोग दूर होते हैं |

तितली आसन की विधि
तितली आसन की विधि

तितली आसन की विधि

1.जमीन पर मेट बिछाकर सुखासन में बैठ जाए |

2.पीठ सीधी रखें कंधे रिलैक्स |

3.आप दोनों पैरों के तलवों को आपस में चिपका ले |

4.दोनों हाथों से पैरों की उंगलियों को हाथ से पकड़ ले |

5.घुटनों को जमीन पर सटा लें बहुत जोर न लगायें |

6.एड़ियों को लोअर पार्ट से सटा ले |

7.जब घुटनों को ऊपर करें तो सांस लेना और जब घुटनों को नीचे करें तो सांस को छोड़ना |

8.किसी प्रकार का दर्द होने पर आराम से करें अधिक जोर न लगायें |

9.तितली के पंखों की तरह घुटने को अप डाउन करें |

10.इस प्रकार 2 से 3 मिनट तक लगातार करें |

Titali Asana (Butterfly Asana) in Hindi
Titali Asana (Butterfly Asana) in Hindi

तितली आसन के लाभ

1.तितली आसन मासिक धर्म की समस्याओं को दूर करता है |

2.डिलीवरी का दर्द कम होता है | इसे पहिले महीने से सतावे माह तक कर सकते हैं |

3.प्रेग्नेंसी के समय होने वाली समस्याओं जैसे तनाव, चिडचिडापन को दूर करता है |

4.इससे नींद बहुत अच्छी आती है |

5.थाई और पैरों को फ्लेक्सिबल के साथसाथ मजबूत बनाता है |

6.पैर और कमर में रक्त संचार तेजी से होता है |

7.पाचन तंत्र के कार्य को सक्रीय बनाता है | कब्ज को दूर करता है |

8.पुरुषों के प्रोस्टेट ग्रंथि के रोग ठीक होता है |

9.बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है | हड्डियाँ को मजबूत बनाता है तथा मेमोरी को बढाता है |

10.रीढ़ की हड्डी को स्ट्रांग बनाता है | इससे बॉडी का पोस्चर अच्छा होता है |

11.यौन शक्ति को बढाता है | रक्त संचार को बढाता है |

12.स्पर्म काउंट को बढाता है |

13.जांघ का फेट कम होता है |

14.प्रोस्टेट केंसर से बचाव होता है |

15.अंदरूनी मांसपेशियाँ  मजबूत होती हैं |

16.कब्ज दूर होता है | आंतें सुचारू रूप से कार्य करतीं हैं |

 

Titali-Asana-Butterfly-Asana
Titali-Asana-Butterfly-Asana

तितली आसन की सावधानियां 

1. घुटनों में दर्द होने पर न करें, थोडा होने पर धीरे धीरे कर सकते हैं |

2.पैरों में चोट या मोच होने पर इसे न करें |

3.साइटिका होने पर या किसी वजह से डाक्टर ने मना किया हो तो इसे न करें |

4.धीरे धीरे करें | आपने शक्ति क्षमता के अनुसार करें |

तितली आसन का वीडियो देखें

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now