Shankh Prakshalan

शंख प्रक्षालन में 5 आसन कैसे करें | Shankh Prakshalan Me 5 Asana Kaise Karen

शंख प्रक्षालन से आंतों में वर्षों का जमा हुआ मल साफ हो जाता है | शंख प्रक्षालन से शरीर की बीमारियां दूर होती हैं | शंख प्रक्षालन से शरीर में मौजूद जहरीले तत्व टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और सेहत में सुधार होता है | इसके साथ ही शरीर की अनेक बीमारियां दूर होती हैं |

Shankh Prakshalan

शंख प्रक्षालन क्रिया के आसन लाभ और सावधानियां इस प्रकार हैं |

शंख प्रक्षालनसे पाचन तंत्र की सफाई होती है | हमारे पाचन तंत्र का आकर शंख के समान होता है | इसलिए इसका नाम शंख प्रक्षालन रखा गया | इसमें गर्म पानी में नमक डालकर के पिया जाता है | इसे करने से आंतों की सफाई होती है | इसका वर्णन हठयोग की पुस्तक- घेरान्य संहिता में मिलता है | इससे शरीर की अशुद्धियां, टॉक्सिंस, विजातीय तत्व बाहर हो जाते हैं एवं स्वास्थ्य लाभ मिलता है | शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं |

संघ प्रक्षरण करने का तरीका

इसके लिए गर्म पानी लीजिए कम से कम 35 से 40 सेल्सियस गर्म हो | उसमें थोड़ा सा नमक डालिए | नमक से आँतों में पानी अवशोषित नहीं होता है | पानी गुदा के माध्यम से बाहर निकल जाता है |

शंख प्रक्षालन के लिए आप मल विसर्जन के जैसे (उकड़ू) बैठकर दो-तीन गिलास पानी को धीरे-धीरे घूँट घूँट करके पिए, इसके बाद धीरे-धीरे पांच आसान करें | फिर दो-तीन गिलास पानी पीना आसान धीरे-धीरे करना | शौच लगाने पर शौचालय जाना | मल त्याग करना | इससे आँतों की सफाई की जाती है | इसे दो-तीन बार पानी पीकर आसान करेंगे तो पेट की पूरी तरह से सफाई हो जाती है | पेट की अशुद्धियां सारी बाहर हो जाती हैं |

शंख प्रक्षालन की सावधानियां 

जिस दिन आपको शंख प्रक्षालन करना है | उसके एक दिन पहले हल्का भोजन करना चाहिए | भारी पदार्थ भोजन नहीं करना चाहिए | शंख प्रक्षालन करने के लिए सुबह सबसे अच्छा समय होता है | खाना खाने के 4 घंटे बाद भी कर सकते हैं | योग विशेषज्ञों की माने तो सुबह का समय सबसे अच्छा होता है |

शंख प्रक्षालन के 1 घंटे बाद मूंग दाल और चावल की खिचड़ी घी में मिलाकर खाना चाहिए | कोई भारी पदार्थ देर से पचने वाली चीज नहीं खाना चाहिए | मूंग दाल और चावल की खिचड़ी सबसे उत्तम है क्योंकि पेट एकदम खाली रहता है | उस समय पेट नाजुक होता है | भारी पदार्थ जैसे मिर्च मसाले तेज या दूसरे अन्य चीजे खाने से हमारे पेट की पाचन क्रिया बिगड़ सकती है | इसलिए शंख प्रक्षालन के बाद खिचड़ी खाना सबसे अच्छा है | इसके बाद कोई भारी काम ना करें | दिन भर आराम करें |

Shankh Prakshalan Me 5 Asana Kaise Karen

शंख प्रक्षालन किये जाने वाले 5 आसन shankh prakshalan kriya

  1. उर्ध ताड़ासन
  2. तिर्यक ताड़ासन
  3. कटिचक्रासन
  4. तिर्यक भुजंगासन
  5. उदाराकर्षण आसन (कगासन, मलासन)

शंख प्रक्षालन (shankh prakshalan aasan) में किए जाने वाले 5 आसन विस्तार से इस प्रकार हैं |

उर्ध ताड़ासन | Urdh Tadasana

1.उर्ध ताड़ासन | Urdh Tadasana

  • इसमें दोनों पैरों में थोड़ा सा स्पेस करें |
  • सोल्डर लेवल में दोनों हाथ धीरे से ऊपर उठाइए |
  • हथेलियों को लॉक करते हुए सांस लेकर ऊपर की ओर खिचिये |
  • श्वास छोड़ते हुए हाथ सिर पर उलट कर रख लीजिये |
  • यही विधि 2 से 4 बार करें |

तिर्यक ताड़ासन | Tiryak Tadasana

2.तिर्यक ताड़ासन | Tiryak Tadasana

  • तिर्यक ताड़ासन में दोनों पैरों में स्पेस करें |
  • दोनों हाथ ऊपर उठायें ताड़ासन की तरह |
  • उसे लॉक कर लें सांस छोड़ते हुए राइट साइड झुकें |
  • सिर के ऊपर की ओर ले आयें |
  • फिर लेफ्ट साइड झुकें वापस अ जाएँ |
  • धीरे धीरे यह प्रक्रिया 2 से 4 बार करें |

कटिचक्रासन पार्ट 1 | Katichakrasana

3.कटिचक्रासन पार्ट 1 | Katichakrasana Part1

  • कटिचक्रासन में दोनों पैरों में स्पेस करें
  • दोनों हाथ ऊपर करें कंधे के बराबर |
  • सांस छोड़ते हुए दोनों हाथ लेफ्ट साइड ले जाएँ |
  • फिर लेफ्ट साइड ले जाएँ |
  • वापस आकार हाथ निचे कर लें |
  • धीरे धीरे यह प्रक्रिया 2 से 4 बार करें |

कटिचक्रासन पार्ट 2 | Katichakrasana Part 2

कटिचक्रासन पार्ट 2 | Katichakrasana Part 2

  • इसी तरह सेकंड पार्ट करें इसमें हाथ मुड़ें रहेंगे |
  • राइट हेंड को लेफ्ट शोल्डर पर ले जाएँ |
  • लेफ्ट हेंड स्पाइन के पीछे ले जाएँ |
  • सिर को लेफ्ट मोड़ जाइए |
  • दोनों हाथ निचे करें इसी प्रकार दूसरी तरफ से करें |
  • लेफ्ट एंड राइट शोल्डर पर और राइट हेंड स्पाइन के पीछे |
  • सिर को राइट साईट मोड़ें |
  • दोनों हांथों को सीधे करके निचे कर लें |
  • धीरे धीरे यह प्रक्रिया 2 से 4 बार करें |

तिर्यक भुजंगासन | Tiryak Bhujanagasana 

4.तिर्यक भुजंगासन | Tiryak Bhujanagasana 

  • इस आसन में पेट के बल मेट पर लेट जाएं |
  • दोनों हाथ कंधों के साइड में रखें |
  • सांस लेते हुए सिर उठाइए कमर से ऊपर तक का भाग उठायें |
  • राइट साइड सिर को मोड़ें | वापस अ जाएँ |
  • एक बार फिर से सिर उठाइए कमर से ऊपर तक का भाग उठायें |
  • अब लेफ्ट साईट सिर को मोड़ें | वापस अ जाएँ |
  • धीरे धीरे यह प्रक्रिया 2 से 4 बार करें |

उदाराकर्षण आसन (कगासन, मलासन) 

5.उदाराकर्षण आसन (कगासन, मलासन) 

  •  इसमें उकडू बैठ जाएं और पैरों में थोड़ा स्पेस रहेगा |
  • राइट नी लेफ्ट पैर के पंजे के पास ले जाएँ और सिरे लेफ्ट साइड करें |
  • वापस आकार इसी प्रकार |
  • अब लेफ्ट नी को राइट पैर के पंजे के पास ले जाएँ और सिर राइट साइड |
  • धीरे धीरे यह प्रक्रिया 2 से 4 बार करें |

शंख प्रक्षालन के फायदे shankh prakshalan benefits

  • शारीर के समस्त रोगों को दूर करता है |
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है | रोगों से बचाता है |
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है |
  • पेट की आंतों से विषैले पदार्थ को निकाल देता है |
  • किडनी, लीवर स्वस्थ होते हैं |
  • खट्टी डकार आना, पेट में जलन दूर होती है |
  • गठिया रोग भी दूर होता है |
  • गैस, कब्ज को दूर कर आंतों की शुद्धि करता है |
  • भूख को बढ़ाता है |
  • आँतों की सफाई होती है |
  • शरीर की गंदगी को निकालता है |
  • पेट की अम्लता एसिडिटी को भी दूर करता है |
  • पेट की खराबी को ठीक करता है |
  • त्वचा के रोग दूर होते हैं |
  • फोड़े फुंसी कील मुहासे आदि दूर होते हैं |
  • मधुमेह रोग भी ठीक होता है |
  • मोटापा घटता है |
  • आँतों में जमा गंदगी साफ होती है |
  • उच्च रक्त चाप नियंत्रित होता है |
  • बवासीर रोग भी ठीक होता है |

शंख प्रक्षालन की सावधानियां

  • जिन्हें हार्ट की प्रॉब्लम है हाई ब्वेलड प्रेसर है वे इसे न करें |
  • जिन्हें अल्सर हो, पेट का ऑपरेशन हुआ हो वे न करें |
  • दस्त लगते हों, निमोनिया हो, बुखार हो, हर्निया हो, ऐसे व्यक्ति शंख प्रक्षालन न करने |
  • डेली के रोटिन में योग आसन कर सकते हैं |
  • सुबह पेट साफ न होने पर, पानी पी कर ये तीन आसन करें |
  • उर्ध ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटिचक्रासन पेट हल्का हो जायेगा |
  • पीरियड के समय शंख प्रक्षालन नहीं करना चाहिए |

शंख प्रक्षालन का वीडियो shankh prakshalan

 

और भी पढ़ें 

पाचन क्रिया के लिए अग्निसार

Papaya Benefits in Hindi पीते के फायदे 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now